गड़हनी: गड़हनी प्रखंड प्रमुख ने देवड़ी और करनैल दो उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, दोनों बंद पाए गए
गड़हनी प्रखंड प्रमुख बिनोद यादव ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे देवड़ी और करनौल उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया लेकिन दो केंद्र पर ताला बंद था और डॉक्टर सहित सभी कर्मी गायब थे। प्रमुख ने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खुद समय से जब अस्पताल नहीं आते है तो कर्मी कैसे आएंगे। प्रमुख के द्वारा इसकी शिकायत जिलाधिकारी और सीएस से आवेदन के माध्यम से किया गया है।