दादरी: होशियारपुर गांव में महिला ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, थाना प्रभारी की सूझबूझ से बची जान
नोएडा के होशियारपुर गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अथक प्रयास के बाद महिला को समझा बुझाकर पेड़ से नीचे उतारा। वहीं पुलिस द्वारा महिला को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है तथा महिला स्वास्थ है।