प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के कुंडा में विधायक राजा भैया के धर्म और संविधान पर बयान से मचा सियासी भूचाल, वीडियो हुआ वायरल
कुंडा में जनसत्ता दल के अध्यक्ष व विधायक राजा भैया के बयान से सियासत गरमा गई है। सोमवार शाम 4 बजे बयान का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे उन्होंने दावा किया कि आज के मुस्लिम पूर्व में हिंदू थे, जिन्होंने डर या लालच में धर्म बदला। उन्होंने खुद को बलिदानियों का वंशज बताते हुए चेतावनी दी कि यदि देश में सनातन नहीं रहेगा, तो संविधान भी सुरक्षित नहीं बचेगा।