जहानाबाद: जहानाबाद में कम ट्रेनों के चलने से परीक्षा देने वाले छात्र परेशान, जान जोखिम में डालकर ट्रेन से सफर किया
रविवार को जहानाबाद में कोर्ट के लिपिक पद के लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और सैंकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर घर लौटने वाले छात्रों को काफी परेशानी हुई। जैसे जैसे ट्रेन जहानाबाद स्टेशन पहुंची वैसे वैसे ही जान जोखिम में डाल कर परीक्षार्थी रविवार की शाम 6 बजे ट्रेन पर सवार हो कर रवाना हुए।