चौरीचौरा: महिला ग्राहकों की किश्त में ₹3.65 लाख का गबन, फील्ड स्टाफ के खिलाफ दर्ज हुआ केस
भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, इंडसइंड बैंक डुमरी चौराहा शाखा के फील्ड स्टाफ पर महिला ग्राहकों से वसूली गई किश्त की रकम में गबन करने का आरोप लगा है। मामले में शाखा के एबीएम करमचंद यादव की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक संस्था जरूरतमंद महिलाओं को समूह के माध्यम से ऋण देती है।