गांव अधमी के पहलवान रोहित ने गुडगांव में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉड़ी बिल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर गांव लौटने पर पूर गांव के लोगों ने विजय झुलस निकाला और गांव में सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी अब्बास रावल ब्लॉक समिति प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ एकजुट हो कर पहलवान रोहित ने गुडगांव में आयोजित अंतराष्टीय बॉड़ी बिल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर बापौली से गांव अधमी तक खुली जीप में ढोल बाजो के साथ विजय झुलस निकाला और गांव में नगद राशी व पांच किलो देशी घी दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समाजसेवी अब्बास रावल ब्लॉक समिति प्रतिनिधि ने पहलवान रोहित को आश्वासन दिया कि वे खेलो में इसी तरह आगे बढे उसका हर संभव मदद की जाएगी और गांव से जो भी युवा खेलो व पढाई में आगे बढने के लिए उनका भी सहयोग किया जाएगा। युवा जैसे जैसी बुंरी लत से दूर रहे । खेलो में कडी मेहनत कर आगे बढे और देश के लिए मैडल जीत कर अपने गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर रमेश राठी, सुरजभान, जिंदा हसन, बलवान, कर्ण सिंह, ब्रिमनाथ, कृष्णनाथ, सुलतान नाथ, राकेश सहित अनेक लोगों ने जोरदार स्वागत किया।