कांके: राजभवन में राज्यपाल ने रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली को जन-कल्याणकारी बनाने हेतु दिए दिशा-निर्देश
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2025 राजभवन में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली को प्रभावी और जन-कल्याणकारी बनाने हेतु दिशा-निदेश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वैच्छिक रक्तदान को एक सामाजिक जन आंदोलन का रूप देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए।