हरिद्वार: 22 जनवरी से लापता युवती को सिडकुल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
सोमवार को सिडकुल पुलिस ने 22 जनवरी से लापता एक युवती को सकुशल ढूंढ निकाला है। युवती घर से बिना बताए अपने दोस्तों के साथ चली गई थी। मामले में 5 फरवरी को युवती की मां की ओर से सिडकुल पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। तमाम CCTV खंगालने के बाद आखिरकार युवती को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है।