पटियाली: सिढपुरा थाना पुलिस ने कस्बा से दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
कासगंज के सिद्धपुरा थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में कस्बा निवासी भोले पुत्र वीरेंद्र सिंह और राकेश पुत्र लटूरी को पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध ग्राम न्यायालय पटियाली से वारंट जारी थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया।