करनैलगंज: सिंहपुर में घर के सामने गड्ढे में गिरकर तीन वर्षीय मासूम कृष्णा की हुई मौत
कटरा बाजार के सिंहपुर गांव में घर के सामने पानी भरे गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया और लगभग 25 मिनट तक उसमें पड़ा रहा। जब मां ने उसे खोजा, तो मृत अवस्था में मिला। घटना के समय पिता मजदूरी पर गए थे। गुरुवार 6 बजे थानाध्यक्ष ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना बुधवार देर शाम की है जांच की जा रही है।