करनैलगंज: करनैलगंज नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार, सभासदों ने सौंपा ज्ञापन
करनैलगंज नगर पालिका परिषद की प्रस्तावित बोर्ड मीटिंग के बहिष्कार को लेकर शुक्रवार 12 बजे सभासदों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने आरोप लगाया कि मीटिंग करवाचौथ के दिन बुलाई गई और पूर्व सूचना नहीं दी गई। साथ ही भ्रष्टाचार, अवैध दुकानों, मनमानी नीलामी व पारदर्शिता की कमी पर नाराजगी जताई। सभासदों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।