करनैलगंज: पत्नी को विदा न करने पर नाराज दामाद ने ससुराल में काटा अपना गला, बालपुर चौकी पुलिस जांच में जुटी
करनैलगंज के सोनहरा दक्षिणी पंडित पुरवा गांव मे पत्नी को विदा कराने पहुंचे 45 वर्षीय मुकेश ने नाराज होकर ससुराल में ही चाकू से अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ससुर ने करवा चौथ के बाद बेटी को भेजने की बात कही थी। गुरुवार 9 बजे चौकी इंचार्ज ने बताया मामले की जांच की जा रही है।