मुगलसराय: सांसद वीरेंद्र सिंह ने पांडेपुर-पचोखर में किया जनसंपर्क, 2027 चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
पांडेपुर पचोखर में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पांडेपुर और पचोखर इलाके में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। सांसद ने लोगों से सपा को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में साइकिल के निशान पर मतदान कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।