*लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों एवं 'कायाकल्प' अभियान के तहत निखर रहे हैं पूर्वी चंपारण के छठ घाट*
जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा चलाए जा रहे 'कायाकल्प' अभियान और आगामी छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए जिले के घाटों का युद्धस्तर पर जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट की सीढ़ियों की आकर्षक रंगाई-पुताई, विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (हाई-मास्ट लाइट), बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि छठ पर्व के दौरान एक स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
आइए, हम सभी मिलकर अपने घाटों को स्वच्छ बनाए रखें और इस महापर्व को उल्लास व पवित्रता के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar