#आदिवासी अधिकार रैली की सफलता को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
#उत्तरप्रदेश।
#आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और एक नवंबर को वाराणसी में आयोजित होने वाली आदिवासी अधिकार रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। शिवपुर बाईपास स्थित अशोक विहार कॉलोनी के साक्षी मंडपम हॉल में जिलाध्यक्ष विनोद सिंह गोंड की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में रैली की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गांव-गांव प्रचार-प्रसार अभियान तेज करने पर जोर दिया गया।
#गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में एक नवंबर 2026 को वाराणसी के वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर आदिवासी अधिकार रैली आयोजित की जाएगी। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम शामिल होंगे।
#सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने कहा कि आदिवासी जनजाति के गोंड समुदाय को अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले संगठित होकर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने की जरूरत है।
#वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसकी औपचारिक शुरुआत एक नवंबर को वाराणसी में आयोजित आदिवासी अधिकार रैली के माध्यम से की जाएगी।
#सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर.के. अरमो, प्रदेश महासचिव मारुतेंद्र गोंड, लव कुश गोंड, मीडिया प्रभारी चंदन गोंड, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संतोष भारती, सुरेश शाह, संजय गोंड, राधेश्याम गोंड, लालबहादुर गोंड, वीरेंद्र गोंड और मनोज सिंह मरकाम सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
#गोंडवाना_गणतंत्र_पार्टी #आदिवासी_अधिकार_रैली #आदिवासी_अधिकार #गोंड_समाज #गोंडवाना #तुलेश्वर_सिंह_मरकाम #सुक्खू_सिंह_मरावी #विनोद_सिंह_गोंड #वाराणसी_समाचार #शास्त्री_घाट #आदिवासी_सम्मेलन #गोंड_समुदाय #आदिवासी_संवैधानिक_अधिकार #उत्तर_प्रदेश_राजनीति #विधानसभा_चुनाव_2027 #पूर्वांचल_समाचार #बलिया24न्यूज़