रामगढ़ चौक: नूनगढ़ चेकपोस्ट पर यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, दर्जनों गाड़ियां जांचीं और कई के चालान काटे
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शनिवार 4 बजे नूनगढ़ चेकपोस्ट पर विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अचानक हुई कार्रवाई से बिना कागजात,बिना हेलमेट और तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।