पचरुखी: पचरुखी सीएचसी में पैदा हुई बच्ची की बाहर निकली हुईं थीं आतें, सिवान सदर हॉस्पिटल रेफर
पचरुखी सीएचसी में बुधवार को एक अजीबो गरीब बच्ची ने जन्म लिया। नवजात के पेट होल था और होल से बाहर उसकी आंतें निकली हुई थीं। नवजात को देखकर डॉक्टर, नर्स और अभिभावक सभी हतप्रद थे। मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनवर हुसैन ने नवजात की जांच की और बेहतर चिकित्सा हेतु सिवान सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।