भदोही: सुरियावां में देसी शराब के ठेके पर पानी मिलाकर बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
भदोही पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी में सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर स्थित देशी शराब की दुकान से शराब और कोल्ड ड्रिंक में पानी मिलाकर बेचने का मामला उजागर हुआ। इस दौरान दुकान के सेल्समैन दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो पेटी जलमिश्रित ब्लू लाइम देशी शराब, 11 थम्स अप व 3 स्प्राइट की 250 ml शीशिया बरामद हुई।