भदोही: कांतिरामपुर में परिवारिक विवाद से आहत युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की
सुरियावां के कंतिरामपुर गांव में पारिवारिक विवाद से आहत युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय रमाकांत बिंद गोवा में मजदूरी करता था और हाल ही में होली पर घर लौटा था। शनिवार को किसी बात पर परिजनों से विवाद होने के बाद वह गुस्से में घर से निकला और जंघई-भदोही रेल प्रखंड पर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया।