हेल्पर को छोड़ने निकले युवक का शव मिला, चिमनी के पास मिली टूटी हेडलाइट वाली बाइक, परिजन जाता रहे हत्या की आशंका।
बिहार के जमुई में टाउन थाना क्षेत्र के ढ़ंड गांव स्थित चिमनी के पास रविवार दिन रात एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक की पहचान मंझवे गांव निवासी 26 वर्षीय सूरज मंडल पिता दसों मंडल उर्फ दशरथ मंडल के रूप में हुई है । वह एक हेल्पर को उसके गांव छोड़ने के लिए बाइक से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौट के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की । रविवार रात करीब 3:00 बजे एक चिमनी के पास उसका शव मिला।
Nawada, Nawada | Oct 12, 2026