भंडरिया: भंडरिया प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, घरों से बाजारों तक दिखी रौनक
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया। शाम होते ही घरों में दीपक जलाए गए और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों और युवाओं में त्योहार