आज़मगढ़: भाजपा ज़िला कार्यालय पर बीजेपी में शामिल हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव का हुआ स्वागत
एक दिन पूर्व ही मिर्जापुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख व वर्तमान प्रमुख के पुत्र बलवंत यादव को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने BJP में शामिल कराया था। बलवंत यादव इससे पूर्व BSP में थे। गुरुवार को लखनऊ से आजमगढ़ आने पर BJP लालगंज ज़िलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व पूर्व ज़िलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में स्वागत किया गया।