➡️ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में विकासखंड शाहगढ़ के ग्राम सेमरा रामचंद्र एवं ग्राम सादपुर में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।
ग्राम सेमरा रामचंद्र में आदर्श ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेमरा रामचंद्र एवं नवांकुर संस्था जालमपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, पटवारी, सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा कार्यकर्ता, नवांकुर संस्था प्रभारी गजेन्द्र सिंह लोधी, परामर्शदाता राजकुमार सिंह लोधी सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत सादपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव, शिक्षक अशोक तिवारी सहित शिक्षकगण, कोटवार, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से नवांकुर संस्था विश्वास ग्राम विकास समिति अमरमऊ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने भी सहभागिता की।
#jansamparkMP #sagar