➡️ 70 वीं राज्य स्तरीय शालाएं बैडमिंटन प्रतियोगिता का चौथा दिन
➡️ बालक बालिका के सभी वर्गों में इंदौर ओवरऑल चैंपियन बना, नेशनल प्रतियोगिता में इंदौर करेगा मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व
➡️ पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को संदीपनी विद्यालय में
70 वीं राज्य स्तरीय शालाएं बैडमिंटन प्रतियोगिता का चौथे दिन हुए फाइनल मुकाबले में बालक बालिका के सभी वर्गों में इंदौर ओवरऑल चैंपियन बना, नेशनल प्रतियोगिता में इंदौर मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। आज हुए फाइनल मुकाबले में 14 वर्ष बालक वर्ग में इंदौर भोपाल के मैच में इंदौर ने भोपाल को हराया और इंदौर ने नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई।
इसी प्रकार नर्मदा पुरम तीसरे स्थान पर रहा।
14 वर्ष बालिका वर्ग में इंदौर में भोपाल के साथ खेलती हुई भोपाल को हराकर फाइनल में जीता जबकि जबलपुर तीसरे स्थान पर रहा।
17 वर्ष बालक वर्ग में हुए मैच में इंदौर ने उज्जैन को हराकर फाइनल मुकाबला जीता जबकि भोपाल तीसरे स्थान पर रहा।
17 वर्ष बालिका वर्ग में इंदौर ने भोपाल को संघर्षपूर्ण मैच में हराकर खिताब जीता जबकि उज्जैन तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के चौथे दिन हुए सेमी फाइनल मैचों में
14 वर्ष बालिका वर्ग में हुए सेमीफाइनल मैच में इंदौर भोपाल की सेमीफाइनल मैच में इंदौर ने भोपाल को हराया और फाइनल में जगह बनाई इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में जबलपुर ग्वालियर के मैच में जबलपुर में ग्वालियर को हराकर फाइनल में जगह बनाई अब फाइनल में इंदौर और जबलपुर का मुकाबला होगा।
17 वर्ष बालिका वर्ग के सेमी फाइनल मैच में इंदौर भोपाल के मैच में इंदौर ने भोपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में उज्जैन जबलपुर के मैच में उज्जैन ने जबलपुर को हराया और फाइनल में जगह बनाई।
14 वर्ष बालक वर्ग के सेमी फाइनल मैच में इंदौर भोपाल के मैच में इंदौर ने भोपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में नर्मदा पुरम ग्वालियर के मैच में नर्मदा पुरम ने ग्वालियर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
17 वर्ष बालक वर्ग के सेमी फाइनल मैच में इंदौर उज्जैन के मैच में इंदौर में उज्जैन को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया जबकि भोपाल ग्वालियर के मैच में भोपाल ने ग्वालियर को हराकर फाइनल में स्थान निश्चित किया।
समापन समारोह सांदीपनि विद्यालय में 10:00 बजे से
70 वी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को प्रातः 10:00 बजे सांदीपनि विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड के पास सागर की सभागार में आयोजित किया जाएगा समापन समारोह में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह बिसेन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन सहित अन्य अधिकारी के मुख्य अतिथि में संपन्न होगा।
क्रमांक 210/2690/2026 फोटो एस
#jansamparkMP #sagar
3 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026