➡️ सेवा संकल्प अभियान 2026 कहानी सेवा की
➡️ जिले में पहली निशुल्क रजिस्ट्री में मालिकाना हक पाया बबलू चढ़ार ने
➡️ मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना से हुए लाभान्वित
कहानी सेवा की के तहत मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत सागर जिले मे पहली निशुल्क रजिस्ट्री में राहतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी हितग्राही बबलू चढ़ार को इस योजना में अपनी सम्पत्ति की निशुल्क रजिस्ट्री का लाभ मिला। इस संबंध में हितग्राही बबलू ने बताया कि उन्होंने राजस्व विभाग से मिली जानकारी केेे अनुसार अपनी सम्पत्ति के मालिकाना हक के लिए निशुल्क रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कराया था। जिसके बाद इस योजना के तहत 17 सितम्बर को इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उनको निशुल्क रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जो सागर जिले में पहला निशुल्क रजिस्ट्री का लाभ मिला है।
हितग्राही बबलू ने बताया कि उनके परिवार में पांच सदस्य हैं उक्त योजना में इस उपलब्धि पर वह और उनका पूरा परिवार प्रसन्न है और रजिस्ट्री के माध्यम से अपने बच्चों की उच्च शिक्षा व्यवसाय एवं कृषि कार्य के लिए बैंक से लोन लेने में आसानी होगी और उनका जीवन खुशहाल होगा।
हितग्राही बबलू चढ़ार ने इस योजना में लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, राहतगढ़ तहसीलदार निर्मलसिंह राठौर एवं समस्त राजस्व विभाग का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत होने वाली निशुल्क रजिस्ट्री के कार्य के प्रति लोगों ने सराहना की।
#jansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026