दूनी: घाड पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन परिवहन के तहत 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, मामला दर्ज
टोंक जिले के घाड थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएसटी टीम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि टीम ने भरनी ,सरोली भरनी नहर से कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्राली जप्त किए गए। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गए।