दूनी: घाड पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त, चालक फरार
अवैध खनन परिवहन को लेकर घाड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव थली पानी की टंकी की समीप से अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया है । इस दौरान चालक फरार हो गया । थाना प्रभारी हरिराम वर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अवैध खनन सहित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।