दूनी: दूनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ज़ब्त, चालक गिरफ्तार और मामला दर्ज
Duni, Tonk | Mar 29, 2025 टोंक जिले के दूनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन को लेकर आवां रोड चांदली माताजी दरवाजे के पास घाटी से कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चालक रवि कुमार मीणा उम्र 23 साल निवासी नयागांव गोठडा थाना दूनी को गिरफ्तार कर अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।