डुमरी: डुमरी में दुर्गा पूजा पंडाल का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अनाथ बच्चों की रामकथा बनी आकर्षण
Dumri, Gumla | Oct 17, 2026 डुमरी प्रखंड के सिरमी, डुमरी, मझगांव, भागीटोली और जैरागी गांवों में दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। बस स्टैंड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। वहीं सरनाधाम अनाथ आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रामकथा सह झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।