नरहरपुर: नरहरपुरओबीसी आरक्षण और आयोग में बस्तर को प्रतिनिधित्व देने की मांग सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सर्व पिछड़ा वर्ग समाज नरहरपुर द्वारा ओबीसी आरक्षण व ओबीसी कल्याण आयोग में बस्तर संभाग से एक भी सदस्य को शामिल नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 8 अगस्त 2024 को गठित ओबीसी कल्याण आयोग में बस्तर संभाग से एक भी सदस्य को शामिल नहीं किया गया।