नरहरपुर: जिले में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा सोमवार 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।उन्होंने इस संबंध आदेश जारी कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त 2024 को जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों,एफ.एल.4 (क) व्यवसायिक क्लब एवं एफएल.7,सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है.