बोध गया: पितृपक्ष मेला को लेकर बोधगया में तैयारी तेज, बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने की समीक्षा
पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बोधगया अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बुधवार की शाम 4 बजे समीक्षा बैठक की। बिजली, पेयजल, सफाई, यातायात, पार्किंग, प्रकाश, सड़क और शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभागों को समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।