सेन्हा: बक्सीडीपा-बदला रोड पर हाईटेंशन तार की चपेट में आए ट्रक और जेसीबी, भीषण आग में दोनों वाहन राख हो गए
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सीडीपा-बदला रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालवाहक ट्रक पर लदी जेसीबी मशीन 11,000 वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई, जिससे ट्रक और जेसीबी दोनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गए।