झुंझुनूं में लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही युवती घसीटकर उठाकर ले गए ! सरपंच सहित 35-40 लोगों पर मारपीट और अपहरण का आरोप
झुंझुनूं जिले में लिव-इन पार्टनर के घर रह रही युवती को उसके परिजन जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। युवती के लिव-इन पार्टनर (19) ने आरोप लगाया कि (28 नवंबर) सुबह 11 बजे करीब युवती के परिजन, सरपंच सहित अन्य 35-40 लोग और 8-10 महिलाएं घर में घुसे।
उन लोगों ने मेरे और मेरे परिजनों के साथ मारपीट की और युवती को घसीटकर गाड़ी में डालकर ले गए। बीच-बचाव करने आई मां से भी मारपीट की और मंगलसूत्र छीन लिया। बगड़ थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट ने साथ रहने की दी थी अनुमति
युवक ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया- मैं और युवती 18 नवंबर को घर से निकले थे। 19 नवंबर को युवती के परिजनों ने खेतड़ी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद 23 नवंबर को हम दोनों थाने पहुंचे। पुलिस ने हमें कोर्ट में पेश किया, जहां युवती ने मेरे साथ रहने की इच्छा जताई थी। कोर्ट ने हमें साथ रहने की अनुमति दे दी।
आप इस पूरे घटनाक्रम को किस नजरिए से देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें
#Jhunjhunu #LiveInRelationship #LiveInPartner #KidnappingCase #Bagad #JhunjhunuNews #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #ViralNews #YashdeepKhabar #यशदीपखबर #झुंझुनूं #राजस्थानसमाचार
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Nov 29, 2026