कोईलवर: कोईलवर के अब्दुलबारी रेल सह सड़क पुल के नीचे युवक का शव मिलने से मची सनसनी
कोईलवर थाना क्षेत्र के अब्दुलबारी रेल सह सड़क पुल के नीचे पिलर नंबर-5 के चबूतरे पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक काला टी-शर्ट और जीन्स पहने था। स्थानीय लोगों ने ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है। सूचना पर बिहटा व कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दोपहर करीब 3:00 बजे चलंत फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे जांच में जुट गई।