गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और बर्तन सहित 2 चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
रजपुरा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो भगोने बड़े चार चमचे दो भगौनो के ढक्कन, एक बड़ी परात एक गैस चूल्हा तथा एक घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया है। पुलिस ने कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लदनपुर निवासी विनोद और राजपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा ।