*#कलयुग में दोस्ती वर्त्तमान में तब्दील हुआ चप्पल एण्ड जूत्तो में : #SAB TAK NEWS JKY KI AAWAZ.*
*#द्वापर युग में भगवान श्री कृष्णा यादव समाज से होने के नाते ब्राह्मण समाज से आने वाले सुदामा को एक राज पाठ ही दे दिये।*
*डुमरा अंचल के नाजीर प्रकाश झा और लिपिक विमला कुमारी यादव के बीच चले चप्पल एण्ड जूत्ते।*
*#सीतामढ़ी /बिहार*:- इन दिनों सीतामढ़ी जिला के डुमरा अंचल कार्यालय गाँव घर की स्थिति से अपना बत्तर स्थिति बना चुका है। बावजूद सीतामढ़ी के डीएम तनय सुल्तानिया एवं डुमरा अंचल के सीओ अंकु गुप्ता अब तक मौन क्यों?
ज्ञात हो कि एक दूसरे के वर्चस्व की लड़ाई में सोमवार के 12:45 बजे स्थिति उस समय अजीबो गरीब की हो गई की प्रकाश झा और विमल कुमारी यादव के बीच जूत्ता और चप्पल एक दूसरे पर बरसने लगे। दोनों इससे पूर्व में समाहरणालय के अन्तर्गत काम करते थे। वर्त्तमान में दोनों डुमरा अंचल में पद स्थापित है।
#सब तक न्यूज जेकेवाई की आवाज से हुई वार्त्तालाप में नाजीर प्रकाश झा ने बताया कि विमला कुमारी यादव हमारे ऊपर हमेशा दबदबा बनाकर रखना चाहती थी। मैं बीमार चल रहा हूँ और मुझे अभद्र गालियों से ताबड़तोड़ सम्बोधित करना शुरू कर दी। उस बीच में आकर के हमसे मानवीय भूल हुई है। मेरे ऊपर जो चप्पल चलाए गए,उस चप्पल के जवाब में मैं भी अपना बचाव किया हूँ।
वहीं विमला कुमारी यादव से हमारी टीम सम्पर्क साधने की कोशिश की तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझी। जिससे साफ-साफ जाहिर होता है कि एक कदम आगे बढ़कर के विमला कुमारी यादव ने बुजुर्ग नाजीर के साथ गलती की है।