ऑपरेशन मुस्कान से लौटी 60 लोगों की मुस्कान, 10 लाख के मोबाइल बरामद
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई, सीतामढ़ी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी एवं गुम हुए कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
बरामद मोबाइल में से 32 लोगों से संपर्क स्थापित कर उनके मोबाइल फोन आज सुपुर्द कर दिए गए। शेष लोगों को भी सूचित कर उनके मोबाइल नियमानुसार सुपुर्द किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस दिलाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल को ट्रैक करने और उसकी बरामदगी में पुलिस को मदद मिलती है।
जिला आसूचना इकाई की टीम में SI मोसिर अली (प्रभारी), सिपाही राहुल कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, मो. जावेद, नीतीश कुमार, सचिन कुमार सहित सभी थानों के नोडल पदाधिकारी शामिल रहे।