विष्णुगढ़: गझंडी के पास स्कोर्पियो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल
विष्णुगढ़ गोमियां रोड में गझंडी के पास शनिवार को स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बोकारो जिला के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्री खुर्द निवासी नागेश्वर महतो तथा खुशबू कुमारी 14 वर्ष शामिल हैं। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्री हैं। दोनों पिता-पुत्री नरकी के साप्ताहिक हाट से करमा पर्व की खरीदारी कर बाइक से लौट रहे थे।