विष्णुगढ़: सातमील मोड़ पर झारखंड आंदोलनकारियों ने एनएच-522 को किया जाम, दी गिरफ्तारी
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा आहूत झारखंड बंद के आह्वान पर बुधवार को आंदोलनकारियों ने विष्णुगढ़ सातमील मोड़ में एनएच 522 को जाम कर दिया। दर्जनों आंदोलनकारी सड़क पर आकर अपनी मांगों को लेकर आवाज को बुलंद किया। इसका नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश संयोजक महमूद आलम कर रहे थे। जाम के कारण बगोदर, हजारीबाग तथा गोमियां की ओर जाने वाली सड़क में वाहनों की कतार लग गई।