विष्णुगढ़: बरांय के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन किचन शेड की दीवार ढ़हने से मुखिया के भाई की दबकर हुई मौत
बरांय के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में निर्माणाधीन कीचन शेड़ की दीवार ढहने से गुरूवार को पंचायत के मुखिया राजेन्द्र मंडल के भाई 20 वर्षीय विशाल मंडल की मौत हो गई। बताया जाता है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय में डीएमएफटी फंड से कीचन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। शेड में बर्तन आदि रखने का स्लैब नहीं बनाकर संवेदक ने लापरवाहीपूर्वक सात फीट ऊंचा दीवार खड़ा करवा दिया।