विष्णुगढ़: सऊदी अरब में फंसे 45 लोगों में विष्णुगढ़ समेत आसपास प्रखंडों के 14 प्रवासी मजदूरों की हुई वापसी, सरकार का जताया आभार
सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 में विष्णुगढ़ समेत आसपास प्रखंडों के 14 प्रवासी मजदूर शुक्रवार को लौट आए। सबसे पहले सभी मजदूर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे और वतन वापसी के लिए सरकार की ओर से किये प्रयास के प्रति आभार प्रकट किया। शेष 31 मजदूर अभी भी सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। जिनकी वापसी अगले माह में होगी। वतन वापसी पर मजदूरों में उत्साह हैं।