विष्णुगढ़: कोनार डैम से पकड़े गए जीपीएस ट्रैकर लगे गिद्ध को इलाज के बाद किया गया रिलीज
विष्णुगढ़ के कोनार डैम से बीते 12 अगस्त को पकड़े गए जीपीएस ट्रैकर लगे गिद्ध को इलाज के बाद सोमवार को रिलीज कर दिया गया। गिद्ध को कोडरमा क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने रिलीज किया। रिलीज करने से पूर्व उसमें पुनः ट्रैकर लगा दिया गया। बता दें कि विष्णुगढ़ के कोनार डैम से बीते 12 अगस्त को एक गिद्ध पकड़ा गया था। जिसमें जीपीएस ट्रैकर लगा हुआ था।