विष्णुगढ़: जेबीकेएसएस द्वारा बिलंडीटांड में जबर करम महोत्सव का किया गया आयोजन, जयराम महतो ने की सभ्यता-संस्कृति को बचाने की अपील
विष्णुगढ़ के बनासो पंचायत अंतर्गत बिलंडीटांड में जेबीकेएसएस द्वारा मंगलवार को जबर करम महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पहुंचे जेबीकेएसएस केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शामिल हुए। करम महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि झारखंडी पर्व-त्योहार हमारी सभ्यता-संस्कृति से जुड़ा है। इसे सभी को मिलकर बचाना होगा।