कांके: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पास बस और हाइवा के बीच हुई टक्कर, दो की मौत कई घायल
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2024 रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज के पास बस और बालू लदा हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाइवा और बस बीच पहले टक्कर हुई फिर दोनों गाड़ी ओवरब्रिज के पिलर से टकरा गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।