कांके: रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठा से छत्तीसगढ़ के 6 परिवार के 21 बंधक बने मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2024 रांची के नरकोपी स्थित ईंट भट्ठा से छत्तीसगढ़ के 6 परिवार के 21 बंधक बने मजदूरों को पुलिस ने मुक्त कराया।इस दौरान मौके पर मौजूद श्रम अधीक्षक के द्वारा मजदूरों का कुल बकाया 51 हजार रुपये ईट भट्ठा मालिक से भुगतान करवाया गया।पुलिस ने थाना स्तर से वाहन उपलब्ध करा कर मजदूरों को उनके घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन भेजा। ईट भट्ठा मालिक के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।