कांके: रांची स्थित हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक बंद घर में अपराधियों ने एक भीषण चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2024 रांची स्थित हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित एक बंद घर में अपराधियों ने एक भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने लाखों के जेवरात और लाखों रुपए नकदी की चोरी की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और उसकी धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है।