लालगंज: मारुति नंदन परिसर कठवार में आयोजित सभा में शंकराचार्य स्वामी ने कहा- देश में आज भी अंग्रेजियत की मानसिकता कायम है
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लालगंज के कठवार गांव में मंगलवार करीब 11:00 बजे दिन आयोजित सभा में कहा कि देश में आज भी अंग्रेजियत की मानसिकता कायम है। कहा कि गौ माता की रक्षा केवल भाषणों से नहीं होगी। इसके लिए राजनीतिक प्रभाव बनाना होगा। जनता को ऐसे प्रतिनिधि चाहिए जो गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए संघर्ष करें।