सतबरवा: राजस्व उपनिरीक्षक संघ ने पलामू उपायुक्त का किया स्वागत, विकास कार्यों में बेहतर समन्वय का किया अनुरोध
राजस्व उपनिरीक्षक संघ की पलामू इकाई ने सोमवार दोपहर 4 बजे पलामू के नए उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान किया और पलामू के कर्मियों से बेहतर समन्वय बनाकर विकास कार्य करने का अनुरोध किया।