चित्तौड़गढ़ के न्यू क्लॉथ मार्केट में नाली पर नगर परिषद ठेकेदारों द्वारा बनाया गया चैंबर महज 5 दिन में टूट गया, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री और लापरवाही का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। उनका कहना है कि ऐसे कार्य आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बना है।